उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष का हरिद्वार में भव्य स्वागत

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री केसरगंज का रविवार को हरिद्वार आगमन पर पूर्वांचल बिहार-झारखंड प्रवासी समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। वे प्रवासी कल्याण सहयोग समिति देहरादून के प्रवासी संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जा रहे थे।

 

स्वागत समारोह का आयोजन श्रीमती रंजीता झा और पूर्व सैनिक तरुण शुक्ल के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सोशल मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी ने माननीय सांसद का सभी से परिचय कराया। इस अवसर पर गीता कुटीर के प्रबंधक शिवदास दुबे, मनसा देवी मंदिर के पुजारी प्रसुन दुबे, प्रशांत दुबे, अंशुल झा, संदीप शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी, श्यामा चरण शुक्ल, पवन सिंह, पवन वर्मा, अंकित सिंह, राजेश ठाकुर, अर्चना झा, संगीता बंसल, जितेंद्र शुक्ल, तुषार शुक्ल और सचिन चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

प्रवासियों ने पुष्पगुच्छ, गंगाजली व नारियल भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व सांसद का सम्मान किया। सांसद ने पूर्वांचल प्रवासियों के इस भव्य स्वागत और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक तरुण शुक्ल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती रंजीता झा ने अपनी संकल्प टीम के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया और आगामी वर्ष छठ पर्व पर हरिद्वार आगमन का निमंत्रण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button