उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

तुलजापुर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न

छत्रपति शिवाजी महाराज की कुलदेवी तुलजा भवानी एवं भवानी शंकर महादेव के पूजन-अभिषेक के साथ तुलजापुर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री इच्छा गिरी महंत जी के आश्रम में हुआ, जिसमें क्षेत्र के धर्मपरायण राष्ट्रभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

संगोष्ठी में श्री प्रेमचंद झा जी ने आह्वान किया कि भारत को शीघ्र हिंदू राष्ट्र घोषित कराने हेतु प्रत्येक हिंदू को सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं संगोष्ठियों के माध्यम से जुड़कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के मार्गदर्शन में सफल होगा।

 

कार्यक्रम में महंत श्री इच्छा गिरी जी, महंत व्याकरणया जी, नगरसेवक श्री राजेश शिंदे, समाजसेवी श्री महेंद्र लड्ढा, समाज सेविका श्रीमती शोभा कुलकर्णी सहित कई प्रमुख भक्तों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button