उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

लालगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह

लालगंज (रायबरेली)। ओम शिव शक्ति मानव सेवा समिति, लालगंज द्वारा शनिवार को तुलसी उत्सव लॉन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी/प्रवक्ता महेश प्रसाद शर्मा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

 

हाल ही में घोषित पदों पर लालगंज के चारों पदाधिकारियों की नियुक्ति से कस्बे में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रसाद शर्मा ने की, जिन्होंने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया। जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे सेवा भाव के साथ कार्य जारी रखेंगे, जबकि जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कांग्रेस की गरीब, शोषित व कमजोर वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी जनपद के विकास व स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारी नेता रोहित सोनी लाला समेत कई गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन विवेक शर्मा ने और अतिथियों का परिचय सुमित त्रिपाठी ने कराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button