उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गंगा माता चैरिटेबल आई हॉस्पिटल का 33वां स्थापना दिवस: चिकित्सक मानवता की सेवा के प्रतीक-महंत रविंद्र पुरी**

हरिद्वार, 27 अप्रैल 2025: गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गंगा माता चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, सप्त सरोवर, भूपतवाला, हरिद्वार ने अपना 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में महंत रविंद्र पुरी ने कहा, “33 वर्षों से यह अस्पताल जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। चिकित्सक मानवता की सेवा में समर्पित हैं, और गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट ने वैश्य समाज के सहयोग से धर्मार्थ चिकित्सालय के माध्यम से महान कार्य किया है।”

 

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी सुधीर कुमार गुप्ता, महंत देवानंद सरस्वती, महंत मोहन सिंह, महंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, महंत ज्ञानानंद शास्त्री, महंत सहजानंद भारती, ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार गोयल, मंत्री एम.के. गोयल, डॉ. जगमोहन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button