हिन्दुओ की घटती हुई जनसंख्या व इस्लामिक जिहादियों द्वारा जगह जगह हिन्दुओ की हत्या पर चिन्तित यति सन्यासी पूरे भारत में जगह जगह तीर्थो पर कर रहे हैं माँ बगलामुखी और महादेव का महायज्ञ
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज अपनी शिष्य मंडली के साथ भारत के तीर्थ स्थलों पर जगह जगह सनातन धर्म और सनातन धर्म के अनुयायियों की रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओ के समूल विनाश के लिए माँ बगलामुखी और महादेव के यज्ञ कर रहे हैं।
उन्होंने मुरादनगर स्थित महाकाली पीठ में भी इकतालीस दिवसीय माँ बगलामुखी व महादेव का महायज्ञ किया जिसकी आज पूर्णाहुति सम्पन्न हुई।महायज्ञ में कई हजार लोगों ने भाग लेकर माँ और महादेव से सनातन धर्म की रक्षा की प्रार्थना की। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज व सनोज शास्त्री जी ने पूर्णाहुति सम्पन्न करवाई।
महायज्ञ के आयोजन में मुख्य भूमिका डॉ उदिता,संजीव त्यागी,सत्यपाल चौधरी व डॉ सत्या त्यागी की रही।
श्रीमहाकाली पीठ में पूर्णाहुति के अवसर पर माँ बगलामुखी की शक्तियों के विषय मे बताते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि भक्तगणों के लिये माँ बगलामुखी व महादेव का यह महायज्ञ कल्प वृक्ष के समान है जो उनकी सभी सात्विक मनोकामनाओ की पूर्ति करने में सक्षम है।सनातन धर्म मे माँ बगलामुखी को श्री,विजय और सद्बुद्धि की देवी माना जाता है। महादेव के साथ इनकी साधना से मनुष्य अपने हर तरह के शत्रुओं को पराजित करने योग्य बनता है और सद्बुद्धि, ऐश्वर्य,शक्ति और दीर्घायु सहित विजय को प्राप्त करता है।भगवान परशुराम इस पृथ्वी पर पहले साधक थे जिन्होंने माँ बगलामुखी और महादेव की साधना करके अलौकिक शक्तियां प्राप्त की।भगवान परशुराम ने माँ बगलामुखी साधना का रहस्य भगवान श्रीराम,योगेश्वर श्रीकृष्ण सहित अपने पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण व दानवीर कर्ण जैसे महान योद्धाओ को बताया।महापराक्रमी इंद्रजीत मेघनाथ सहित दशानन रावण और कुम्भकर्ण भी माँ बगलामुखी और महादेव के ही उपासक थे।सतयुग से लेकर कलयुग तक सभी सनातन धर्म के प्रमुख योद्धाओ ने माँ बगलामुखी और महादेव की साधना और भक्ति से ही स्वयम को महान बनाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज सनातन धर्म जिस तरह के संकट का सामना कर रहा है,उस संकट को आध्यात्मिक ऊर्जा के बिना समाप्त नहीं किया जा सकेगा।आज सनातन धर्म के मानने वालों को ऐसी ऊर्जा माँ बगलामुखी और महादेव की साधना से ही मिल सकती है।
इस अवसर पर महायज्ञ में भाग लेने और भक्तगणों को आशीर्वाद प्रदान करने आये महामंडलेश्वर स्वामी भैयादास जी महाराज ने कहा कि सभी हिन्दुओ को अपने हर तरह के व्यक्तिगत, जातिगत,संस्थागत, दलगत तथा राजनैतिक स्वार्थों और मतभेदों को भुलाकर महायज्ञ अभियान में सम्मिलित होना चाहिये।हम सभी को समझना ही पड़ेगा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही मानवता की रक्षा होगी और मानवता की रक्षा से ही हम सबका अस्तित्व बचेगा।
उन्होंने सभी हिन्दुओ से इस महान अभियान में तन,मन और धन से साथ देने और सहयोग करने का आह्वान किया।
आज महायज्ञ की पूर्णाहुति में मुख्य रूप से डॉक्टर केशव त्यागी जी अरविंद भारतीय जी मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल बीजेपी नेता मोहित त्यागी लोकेश जाटव ललित गोयल सलोनी त्यागी रचना त्यागी सोनिया त्यागी गीता चौधरी शालिनी शर्मा भूषण त्यागी त्यागी समाज अध्यक्ष राजपाल त्यागी विपिन गर्ग विकास त्यागी काकड़ा संदीप चोटी वैश्य विनोद त्यागी उत्तम त्यागी पंडित सत्यनारायण दीपक गोयल विनोद धनगर नवीन त्यागी डॉक्टर सचिन गौरव वाल्मीकि राकेश गोयल उषा चौधरी अमरीश अलंकार संदीप वर्मा विस्तारक रुद्र त्यागी सुमित त्यागी काकड़ा सतीश त्यागी सुबोध त्यागी तथा अन्य भक्तगणो ने भाग लिया।