उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती का विशेष महत्व : सिद्धार्थ सिंह

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) में विद्या की देवी मां सरस्वती के पावन पर्व वसंत पंचमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा मानव कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती का विशेष महत्व है। उनकी उपासना से मन एकाग्र होता है और भविष्य को सही दिशा मिलती है। मां सरस्वती शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विद्या व बुद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

विद्यालय के प्रबंधक शांतनु सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बीएमपीएस की सभी शाखाओं में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के पीआरओ यशबहादुर यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button