उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

18 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा, जनजागरूकता और सुशासन से जुड़े कार्यक्रम

जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद की दिया’ कार्यक्रम से होगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनसेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। सीडीओ ने सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन कराने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि अभियान का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत सेवा दीप, मेरे सपनों का भारत, सेवा कार्य, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी गतिविधियां होंगी।

विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button