उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला पक्का आशियाना

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से बैरागी कैंप के बजरीवाला क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे 13 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिल गए हैं। सभी लाभार्थियों को आन्नेकी हेत्तमपुर स्थित आवासीय कॉलोनी में वन बीएचके फ्लैट आवंटित किए गए हैं।

फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम और बालकनी की सुविधा है। इसके अलावा संस्था के प्रयासों से लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, बिजली और पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

बैरागी कैंप में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान निस्वार्थ कदम के सदस्य रोहित वर्मा ने लाभार्थी परिवारों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी, रिक्शा चलाने और गुब्बारे आदि बेचकर जीवन यापन करने वाले इन परिवारों को शासन के सर्वे में अति गरीब श्रेणी में चिन्हित किया गया था। सर्वे में क्षेत्र के कुल 50 परिवारों को चिन्हित किया गया है। शेष परिवारों को भी जल्द पक्के आवास दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

रोहित वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल गरीब परिवारों को फ्लैट दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। बैरागी कैंप क्षेत्र में रहने वाले कई बच्चे शिक्षा से वंचित हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। आन्नेकी हेत्तमपुर में परिवारों को बिजली, पानी, शौचालय, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जैसी सुविधाओं के साथ सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

उन्होंने बताया कि संस्थापक प्रमोद राघव के संयोजन में संस्था पिछले कई वर्षों से हरिद्वार समेत उत्तराखंड और देश के अन्य राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button