उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रियांश और प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया था तिरंगा

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत देहरादून पहुंचे। मंगलवार को दोनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

22 अगस्त को फहराया तिरंगा

अल्मोड़ा के नौ वर्षीय रियांश पंत और नैनीताल की 10 वर्षीय प्रिशा रावत ने 22 अगस्त को समुद्र तल से करीब 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। चोटी पर पहुंचकर दोनों ने तिरंगा फहराया। इतनी कम उम्र में चुनौतीपूर्ण पर्वत का आरोहण करना उनकी साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का परिचायक है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रियांश और प्रिशा की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। दोनों ने न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। पर्वतारोहण, खेल और अन्य साहसिक गतिविधियों में प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button