ग्राम बाजपेई खेड़ा मजरे बेहटा कलां निवासी अभिनव पांडेय के भारतीय नौसेना पुलिस में आरपीओ पद से सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचने पर ग्रामीणों और क्षेत्र के युवाओं ने लालगंज-उन्नाव बाईपास पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने फूल-मालाओं से अभिनव का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत से अभिभूत अभिनव पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हुए उनके संघर्ष और अथक परिश्रम को याद किया। उन्होंने देशसेवा की प्रेरणा देने वाले अपने नाना एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर स्वर्गीय उपेंद्र नाथ बाजपेई को भी भावुक होकर याद किया और उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सुशील बाजपेई, गिरीश मिश्र, संजू पांडेय, मनीष बाजपेई, नितीश बाजपेई, बब्लू बाजपेई, अनुराग पांडेय, अमरदीप सिंह, हर्षित भदौरिया, रोहित सोनी, अक्षय पांडेय, अशोक बाजपेई, सौरभ बाजपेई, गौरव बाजपेई, मोनू बाजपेई, शानू बाजपेई, मनोज सविता, रामजी सविता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




