उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

धाराकोटे में नेत्र चिकित्सा शिविर और हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी आयोजित

धाराकोटे क्षेत्र में AADMP Foundation, ब्रह्मपुर के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सा शिविर एवं हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में ब्रह्मपुर से पहुंचे चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच कर उपचार किया तथा जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए। इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर के शिष्य ब्राह्मण भूषण प्रेमचंद्र झा ने लोगों से सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और साप्ताहिक संगोष्ठियों के माध्यम से समाज को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूज्य चैतन्य महाप्रभु ने गांव-गांव में हरिकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन और सनातन परंपरा में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि शंकराचार्य ने देश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण और मानव कल्याण के लिए जनजागरण आवश्यक है।

संगोष्ठी में दैनिक समाचार ओड़िआ के संस्थापक प्रदीप कुमार नाहक, निर्देशक अश्विन कुमार पटनायक, पत्रकार नारायण डाकुआ, पंडित पाढ़ी, डॉ. दास, डॉक्टर साहू समेत अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। उन्होंने सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। ग्रामीणों ने संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। ‘हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button