उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सुमननगर में जलभराव से निपटने को युद्धस्तर पर जल निकासी अभियान

बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने राहत और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन, सिंचाई, पंचायत और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी की मदद से जल निकासी का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जलभराव वाले स्थानों से तत्काल पानी निकालने के निर्देश दिए।

सुमननगर की गली संख्या तीन और चार में विशेष अभियान चलाकर पंप सेट लगाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक पंप सेटों के माध्यम से करीब 35 लाख लीटर, शिविर के माध्यम से 15 लाख लीटर तथा नमामि गंगे की रुड़की शिविर टीम द्वारा करीब 15 लाख लीटर पानी की निकासी की जा चुकी है।

जेसीबी से नालियों की खुदाई और सफाई कर पानी की निकासी का मार्ग भी सुचारु किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जल निकासी का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button