उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में 1.50 लाख रुपये राजस्व

यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने 25 अगस्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में चले अभियान में 237 मामलों से कुल 1,50,735 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की मौजूदगी में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा सहित 24 टिकट चेकिंग स्टाफ और नौ रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्मों तथा 27 रेलगाड़ियों में सघन जांच की।

जांच में बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे 81,060 रुपये, जबकि अनियमित यात्रा के 93 मामलों में 63,175 रुपये का राजस्व वसूला गया। इसके अलावा स्टेशन एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने के 22 मामलों में 6,500 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें और ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button