सरेनी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सुधा द्विवेदी ने दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सुधा द्विवेदी ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े मुद्दे भी राहुल गांधी के समक्ष रखे।
मुलाकात के दौरान सरेनी विधानसभा के समग्र एवं संतुलित विकास को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। सुधा द्विवेदी ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अमेठी के सांसद के.एल. शर्मा से भी मुलाकात हुई। उनसे क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सुधा द्विवेदी की बड़ी बेटी गीतिका द्विवेदी भी इस दौरान मौजूद रहीं।
सुधा द्विवेदी ने कहा कि “जनता का विश्वास हमारी ताकत है और सरेनी का विकास हमारी प्राथमिकता है।”




