उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का बिजली सत्याग्रह, बारिश में भी जारी रहा धरना

सरेनी क्षेत्र समेत लालगंज और डलमऊ के विभिन्न पावर हाउसों में कथित अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को सरेनी पावर हाउस के सामने ग्रामीणों ने बिजली सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण और नौजवान धरने पर डटे रहे और नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने किया। प्रदर्शन के दौरान सरेनी, मलकेगांव, भोजपुर और रावतपुर कला पावर हाउस समेत लालगंज व डलमऊ क्षेत्र के विभिन्न पावर हाउसों से जुड़ी विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से किसान, विद्यार्थी, व्यापारी, महिलाएं और आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने के साथ निर्धारित समय के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन सरेनी के एसडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।

बारिश में भी नहीं डिगा हौसला

तेज बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति किसानों, बच्चों की पढ़ाई, कारोबार और आम जनजीवन से सीधे जुड़ा मुद्दा है। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शन में प्रभात सिंह, सर्वेश कुमार, बृजपाल शिक्षक, मोहम्मद नईम, विनय वर्मा, पप्पू बीडीसी, शुभम सिंह, राजेश सविता, पवन त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी, सुमित कुमार सविता, मोहम्मद अकरम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button