उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को मिलेगा सरकार का सहयोग, डीजी वीरेंद्र वत्स ने सीएम धामी से की मुलाकात

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा की। बैठक में सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की पहुंच बढ़ाने, नए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जोड़ने तथा युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अनुशासित, राष्ट्रभक्त और जिम्मेदार युवा तैयार करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार एनसीसी के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग देगी।

बैठक में उत्तराखंड के युवाओं की एनसीसी में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button