उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 8 अगस्त को सीएम धामी करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर 8 अगस्त को आयोजित समारोह में चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित होगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार इस वर्ष पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और किशोरियों का चयन विशेषज्ञ समिति की संस्तुति के आधार पर किया गया है। इसी समारोह में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री से कार्यक्रम को मंजूरी मिल चुकी है। वर्ष 2006 से दिए जा रहे तीलू रौतेली पुरस्कार का उद्देश्य समाज, शिक्षा, खेल, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button