उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सीधी रेल सेवा शुरू

उत्तराखंड को बड़ी रेल सौगात देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राज्य में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच पहली सीधी रेल सेवा है, जिससे दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल संपर्क मिलेगा।

नई ट्रेन सप्ताह में दो दिन—बुधवार और शुक्रवार—संचालित होगी। यह रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। इस सेवा से पर्यटन, धार्मिक यात्राओं और दैनिक आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में रेल अवसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है और नई रेल सेवाएं उत्तराखंड के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को नई गति देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button