देहरादून में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक की घटनाएं अब “रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड” की तरह आम हो गई हैं और इससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक से जुड़े मामलों से प्रभावित छात्रों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। रिया थापा के पिता भावुक होकर मंच पर रो पड़े और बेटी को न्याय दिलाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और सपनों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।




