उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हर्रावाला से सोमनाथ के लिए रवाना हुई आस्था ट्रेन, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की पहल पर सोमवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष रेल यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 720 श्रद्धालु सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत शुरू की गई यह यात्रा प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

संस्कृति विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान भोजन, आवास, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button