उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन, कुंभ-2027 में निरंजनी अखाड़े संग होगा शाही स्नान

संगठनों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से रविवार को एसएमजेएन डिग्री कॉलेज, गोविंदपुरी में आयोजित संयुक्त बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के गठन का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज को मंच का मुख्य संयोजक बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के प्रत्येक ब्राह्मण संगठन से चार-चार संयोजक सदस्य शामिल किए जाएंगे। जिला एवं नगर स्तर पर क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि उत्तराखंड से सटे राज्यों के ब्राह्मण संगठनों को भी मंच से जोड़ा जाएगा। मंच का मुख्य कार्यालय श्री निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार में स्थापित होगा।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि वर्ष 2027 के हरिद्वार कुंभ में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के सदस्य निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेंगे। शाही स्नान यात्रा में भगवान परशुराम की पालकी शामिल होगी तथा हरकी पैड़ी स्थित गंगा कुंड में उनके प्रतीक विग्रह का विधिवत शाही स्नान कराया जाएगा।

उन्होंने मंच के संरक्षक मंडल की भी घोषणा की, जिसमें आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, स्वामी आनंद स्वरूप गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति, स्वामी संतोषानंद गिरी तथा स्वामी कार्तिक गिरी को शामिल किया गया। आवश्यकता अनुसार अन्य संतों को भी संरक्षक मंडल में जोड़ा जाएगा।

बैठक में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश समेत प्रदेशभर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button