उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी घोषित, रविंद्र पुरी फिर बने अध्यक्ष

श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार देर शाम श्री पंचायती अखाड़ा अटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने की।

नई कार्यकारिणी में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को लगातार दूसरी बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र प्रसाद महाराज को महामंत्री, दुर्गादास महाराज (उदासीन बड़ा अखाड़ा) को उपाध्यक्ष, शंकर दास महाराज को सह-संयोजक, वैष्णव दास महाराज को मंत्री, संजय दास महाराज (हनुमानगढ़ी) को राष्ट्रीय प्रवक्ता, सत्यम गिरी महाराज (अटल अखाड़ा) को लेखाकार तथा महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज को मीडिया संयोजक बनाया गया। संरक्षक मंडल में भगतराम महाराज, मुरली दास महाराज और ज्ञान देव सिंह महाराज को शामिल किया गया।

बैठक में संत समाज ने सनातन धर्म के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कुंभ मेलों को सनातन परंपराओं और शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न कराने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक के बाद विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संत समाज, अखाड़ा परंपरा और सनातन धर्म के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button