उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राहुल गांधी की अनुशंसा पर कैंसर पीड़िता को तीन लाख की सहायता

लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के मीठापुर बढ़ैया गांव की कैंसर पीड़िता कामिनी देवी को उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। यह सहायता रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण कामिनी देवी के लिए कैंसर का इलाज कराना कठिन हो रहा था। उनकी समस्या को कांग्रेस के लालगंज ब्लॉक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने सांसद राहुल गांधी और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के समक्ष उठाया। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर आर्थिक सहायता प्रदान करने की सिफारिश की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई, जिसे सीधे उपचाररत अस्पताल के खाते में एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया गया। कामिनी देवी का इलाज वर्तमान में लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में चल रहा है।

इस मामले में रायबरेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के मार्गदर्शन और सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

आर्थिक सहायता मिलने पर कामिनी देवी और उनके परिजनों ने सांसद राहुल गांधी, सांसद किशोरी लाल शर्मा, ब्लॉक प्रभारी अजय प्रताप सिंह तथा शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button