उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बी.सी. खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि, सांसद-विधायकों संग की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने खंडूड़ी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय संपर्क अभियान चलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती के साथ मिशन 2027 की रणनीति पर भी मंथन किया।

नितिन नवीन का यह तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने के रूप में देखा जा रहा है। दौरे के दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button