उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण को मिली मंजूरी, डा. विशाल गर्ग ने जताया आभार

हरिद्वार, 23 मई। देवपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण एवं पुनर्निर्माण की अनुमति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव मनीष सिंह का आभार व्यक्त किया।

डा. विशाल गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक वाहन की टक्कर से महाराजा अग्रसेन चौक क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद एचआरडीए से चौक के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण की मांग की गई थी। मांग पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने चौक के सौंदर्यकरण की अनुमति प्रदान कर दी है।

उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन ने आदर्श समाज की स्थापना और लोककल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अग्रसेन चौक केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है।

डा. गर्ग ने कहा कि चौक के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उन्होंने एचआरडीए सचिव मनीष सिंह को धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button