उत्तर प्रदेशउत्तराखंडऋषिकेशकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीसामाजिकहरिद्वार

जबलपुर-हरिद्वार पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन में बदलाव

पूजा फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होने वाली जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 01703 जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल का संचालन अब 22 अक्तूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। ट्रेन के कुल पांच फेरे होंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 01704 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल का संचालन 23 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। इस ट्रेन के भी कुल पांच फेरे निर्धारित किए गए हैं।

रेलवे ने यात्रियों से संशोधित संचालन तिथियों के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button