उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राजभाषा पखवाड़े में वाक प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में 14 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वाक प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रभावशाली और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में अपने विचार सहज, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ सहभागिता कर हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राजभाषा पखवाड़े के समापन समारोह में पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मंडल प्रशासन की ओर से कार्यक्षेत्र में हिंदी के प्रयोग, प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button