उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मायापुर विद्या मंदिर में हुआ युवा संगम, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे युवा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मायापुर विद्या मंदिर में युवा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साह और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड के प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश आश्रम के संत हिमांशु जी महाराज ने की। जिला संघचालक डॉ. यतींद्र जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

युवा संगम में मटका फोड़, रस्साकशी, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राष्ट्रभक्ति गीतों पर युवाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर हरिद्वार विभाग के विभाग प्रचारक राकेश जी, जिला प्रचारक जगदीप जी, नगर प्रचारक तनुज जी, नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभिषेक, मनोज, त्रिलोक, अनुराग कौशिक, प्रीतम, सुनील, विवेक, वासुदेव, सचिन, प्रियांशु, वाले, अमित, दीपक, दीपक कश्यप, राजवीर, अनुपम, राजेंद्र, अमरेश, कमल, अंकित, विशाल, संदीप, राहुल, उमेश, अर्पित, मलाई, सुतीक्ष्ण, दिग्विजय, भगवान दास, नमन और देशराज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button