रायबरेली। 182-सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड लालगंज अंतर्गत ग्राम सभा सराय बैरिहा खेड़ा में भगवान भोलेनाथ के परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के साथ हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सुधा द्विवेदी ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सुधा द्विवेदी ने कहा कि जनसेवा उनके परिवार के लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संस्कार और संकल्प है। जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनता और समाज के बीच निरंतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।




