बिजली की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभिनव तिवारी ‘संगम’ के नेतृत्व में शुरू हुआ बिजली सत्याग्रह 19 घंटे बाद लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया। सत्याग्रह बीती रात आठ बजे शुरू हुआ था, जो शनिवार दोपहर तीन बजे तक चला।
आंदोलनकारियों की अधिशासी अभियंता लालगंज के साथ वार्ता हुई। इसके बाद एसडीओ सरेनी ने मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद सत्याग्रह समाप्त किया गया। आंदोलन को किसान यूनियन दद्दू गुट, किसान यूनियन ऋषि मिश्रा गुट और किसान यूनियन कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।
अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने कहा कि विभाग की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन पर निर्धारित समय में अमल होना चाहिए। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को दोबारा व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा।
सत्याग्रह में पप्पू बीडीसी, अंकित त्रिवेदी, सुमित सविता, रोहन लाल, यूसुफ, महेंद्र कुशवाहा, मुनीर खटिक, प्रभात सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




