उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पानीवाला बैंड के पास 200 मीटर गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह गहरी खाई में व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप पड़ा था, जबकि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे पानीवाला बैंड के निकट सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास कार खड़ी होने और नीचे खाई में व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button