उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

स्थानीय स्तर पर मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा, दूर-दराज जाने से मिलेगी राहत

क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को सरेनी में साई कलेक्शन सेंटर एवं जांच केंद्र का शुभारंभ हुआ। पालीवाल डॉ. लाल पैथलैब्स के सहयोग से शुरू किए गए केंद्र का उद्घाटन भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री प्रतिनिधि हिमांशु सिंह (छोटू) सहित चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

केंद्र प्रबंधन के अनुसार यहां विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों को सटीक जांच, विश्वसनीय रिपोर्ट, उचित शुल्क और सुविधाजनक नमूना संग्रह की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए दूर-दराज के शहरों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

मुख्य अतिथि दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सरेनी जैसे क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से लोगों का समय और परेशानी दोनों बचेंगे।

केंद्र प्रबंधक शशिकांत त्रिवेदी एवं केंद्र प्रबंध निदेशक हर्ष सिंह ने कहा कि मरीजों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. शिव गोपाल सिंह, डॉ. शशांक सिंह, डॉ. शशांक शुक्ला, शिवकरन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, विनीत सिंह, सुशील सिंह, राकेश त्रिवेदी, डॉ. विनोद चौधरी, विजय कुमार वर्मा, डॉ. दीपक प्रजापति, डॉ. भास्कर, डॉ. युवराज, डॉ. अमित सिंह, सोमेश सिंह, ऋषि सिंह, आशीष प्रताप सिंह, अमन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कंपनी की ओर से अरशद अंसारी, अर्पित कुमार और रवि शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button