अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

8 सितंबर को प्रारूप सूची होगी प्रकाशित, 10 तक दावे-आपत्तियां; 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम सूची

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला योजना समिति के रिटर्निंग अधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया है।

इसके तहत जिले के नगर निगम हरिद्वार, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत पाडली गुज्जर, रामपुर, बेहड़ेकी सैदाबाद, नगर पालिका परिषद मंगलौर, नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पालिका परिषद लक्सर, नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लंढौरा, पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा के निर्वाचित प्रतिनिधियों की निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि 10 सितंबर तक सूची का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा।

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने और उनके निस्तारण की कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, हरिद्वार में होगी। उन्होंने संबंधित नगर निकायों, तहसीलों और अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों से निर्धारित समय में मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है, ताकि त्रुटिरहित और पारदर्शी अंतिम निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button