उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हिंदू जागो, घर-बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा हरिद्वार पहुंची

शिवशक्ति धाम डासना, गाजियाबाद से शुरू हुई ‘हिंदू जागो, घर-बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा’ शनिवार को हरिद्वार पहुंची। आनंद भैरव घाट पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज का आशीर्वाद लेकर यात्रा को आगे रवाना किया गया। इस दौरान संतों से सनातन वैदिक राष्ट्र की मुहिम में सहयोग की अपील की गई।

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज के भविष्य और अस्तित्व को लेकर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देशभर के हिंदू धर्मगुरुओं से संपर्क कर उन्हें एक पत्र सौंपा जाएगा और सनातन वैदिक राष्ट्र के विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने अपने संबोधन में इजरायल की तर्ज पर हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की आवश्यकता की बात कही। साथ ही हिंदू समाज को जनसंख्या बढ़ाने के लिए अधिक संतान पैदा करने का आह्वान किया।

यात्रा में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी, यति यतींद्रानंद गिरी, यति शंकरानंद गिरी और पंडित सुनोज शास्त्री मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, यति यतींद्रानंद गिरी और यति शंकरानंद गिरी देशभर के धर्मगुरुओं तक महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का संदेश पहुंचाएंगे, जबकि यति मां प्रत्यंगिरा गिरी अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने का कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button