उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एक सितंबर को हरिद्वार में होगा अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन

अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन, उत्तराखंड इकाई का प्रांतीय अधिवेशन एवं वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह एक सितंबर को प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसमें प्रदेशभर के साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों से जुड़े 250 से अधिक संपादकों के शामिल होने की उम्मीद है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महादेव, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गांधी तथा श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

अधिवेशन में पत्रकार कल्याण कोष, पेंशन योजना, अधिमान्यता से जुड़ी समस्याओं और छोटे समाचार पत्रों को विज्ञापन उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका और चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button