उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न, कोच और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

डिस्टि्क वुशु एसोसिएशन हरिद्वार, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का समापन रविवार को हुआ। समारोह में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों और कोच को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ अभियान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की खेल के प्रति निष्ठा और समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं और खिलाड़ियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

चौहान ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों से अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने का आह्वान किया। पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रकाश जोशी ने कहा कि हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने नवनिर्मित स्टेडियम में बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

डिस्टि्क वुशु एसोसिएशन हरिद्वार की सचिव एवं राष्ट्रीय सेल्फ डिफेंस कोच आरती सैनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है।

समारोह में मुख्य अतिथि आदेश चौहान, जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग, वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह, लेखक एवं विचारक डॉ. राधिका नागरथ, राष्ट्रीय वुशु एवं सेल्फ डिफेंस कोच आरती सैनी, शिक्षाविद् लक्ष्मीकांत सैनी और समाजसेवी लालचंद सैनी का अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला, स्मृति चिह्न एवं पुष्पमाला भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधिका नागरथ ने किया और आरती सैनी ने आभार जताया।

इनको किया गया सम्मानित: राष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय एथलीट कोच भारत भूषण, स्टेट कबड्डी कोच धर्मेंद्र चौहान, बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज खन्ना, राष्ट्रीय योग कोच ईशा सैनी, राष्ट्रीय वुशु कोच लव कुश व शिवांश, राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी वंशिका व वर्षा, एथलीट कुमारी अंतिमा, वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु थपलियाल तथा क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांश और कृष्णा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुनील दत्त पांडेय, सुशील कुमार शर्मा, कृष्णानंद जोशी, गंभीर सिंह राणा, मयंक गुप्ता, तुषार गौतम समेतयू कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button