उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ऐतिहासिक स्थापना दिवस के अवसर पर होगा विशेष कार्यक्रम, मीडिया व आमजन आमंत्रित

भारतीय रेल की ओर से काकोरी रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार, 31 अगस्त को ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के काकोरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।

रेल प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही स्थानीय जनता से भी कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। रेलवे के जनसंपर्क कार्यालय, मुरादाबाद मंडल ने बताया कि स्टेशन महोत्सव के माध्यम से स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व और स्थापना दिवस को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। रेलवे ने सभी आमंत्रितों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button