उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुरादाबाद में निकली जागरूकता रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडल कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा।

अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) पारितोष गौतम ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में मंडल के अधिकारी-कर्मचारी और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य तिरंगा हाथों में लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक किया गया।

रैली मंडल कार्यालय से शुरू होकर लोकोशेड कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी और नॉर्थ कॉलोनी से होते हुए स्काउट्स हट पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक पारितोष गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

मुरादाबाद मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button