यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार स्पेशल का पूर्व निर्धारित अंतिम संचालन 15 अगस्त 2026 था, जिसे बढ़ाकर अब 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन के संचालन में कुल 31 फेरों की वृद्धि की गई है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का पूर्व निर्धारित अंतिम संचालन 16 अगस्त था। अब इसका संचालन 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इस ट्रेन के संचालन में भी कुल 31 फेरों का विस्तार किया गया है।
रेलवे के इस निर्णय से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और उन्हें आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी।




