उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बारिश ने अनाथ भाइयों का आशियाना उजाड़ा, कच्चा मकान ढहा; तीनों भाई सुरक्षित

लगातार हो रही बारिश ने विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला गांव में तीन अनाथ भाइयों का आशियाना छीन लिया। बुधवार देर रात तेज बारिश के कारण उनका कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि तीनों भाई समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

बताया गया कि तीनों भाई वर्षों से इसी कच्चे मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। मकान ढहने के बाद उनके सिर से छत भी छिन गई है और अब वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में कच्चे मकानों को खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button