उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

पतंजलि विश्वविद्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से ‘नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा साध्वी देवप्रिया के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया।

प्रति-कुलपति प्रो. मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. के.एन.एस. यादव, कुलसचिव डॉ. दीपेश सक्सेना, उप-कुलसचिव डॉ. निर्विकार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए.के. सिंह सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक, शोधार्थी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत अगले दस दिनों तक साइकिल रैली, बाइक रैली, योग शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस पहल को युवाओं में नशा-विरोधी चेतना विकसित करने और “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button