उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ, बोले— सकारात्मक संवाद का बनेगा सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता और उपयोगिता बरकरार है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम सकारात्मक सोच, रचनात्मक संवाद और जनहित के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बनेगा। साथ ही यह उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं, लोककलाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में भी अहम योगदान देगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ओहो रेडियो के पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने रेडियो से समाज में जागरूकता, सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता और उपयोगिता बरकरार है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम सकारात्मक सोच, रचनात्मक संवाद और जनहित के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बनेगा। साथ ही यह उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं, लोककलाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में भी अहम योगदान देगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ओहो रेडियो के पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने रेडियो से समाज में जागरूकता, सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button