उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने किया मां गंगा प्रतिमा का अनावरण

हरिद्वार, 24 जनवरी। महाराजा अग्रसेन घाट समिति के तत्वावधान में मां गंगा की प्रतिमा के अनावरण एवं महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने विधिवत रूप से मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि घाट समिति द्वारा मां गंगा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय सराहनीय है। प्रतिमा स्थापना से श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भक्तों का कल्याण करती हैं, इसलिए घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी का दायित्व है।

महाराजा अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल एवं महामंत्री डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि लंबे समय से श्रद्धालुओं की मांग थी कि घाट पर मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में प्रत्येक नागरिक को सहभागिता निभानी चाहिए।

डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि गंगा में या घाटों पर कचरा, पॉलिथीन एवं पुराने वस्त्र न फेंके जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार भी निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में प्रदीप मेहता, संजय आर्य, नीरज गुप्ता, डॉ. हर्षवर्धन, श्याम गोयल, अरुण अग्रवाल, गिरीश रस्तोगी, नरेश रानी गर्ग, अरुण बंसल, गोरी गर्ग, अलका अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, सूर्यांश अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा महाआरती में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button