हरिद्वार, 4 जून। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत व देश में फिर से भाजपा की जीत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने सवा मन लड्डू हनुमान जी पर चढ़ा कर बांटा प्रसाद , और साथ ही साथ साधु संतो के साथ खुशियां मनाई इस दौरान उन्होंने देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी की । उन्होंने कहा कि मोदी और शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने तीसरी बार जीत दर्ज करके एक कीर्तिमान बनाया है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को भी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सनातन संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता की उम्मीदों पर अवश्य खरा उतरेंगे। हरिद्वार की जनता ने उन्हें बागडोर सौंपी है। धर्मनगरी के विकास में त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
0 49 1 minute read