हरिद्वार। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया और प्रसाद वितरण किया उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होते ही रामराज के युग की शुरुआत हो गई। आने वाला समय भारत का है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। समस्त देशवासियों के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन यादगार हो गया है। अब 22 जनवरी को भी देश में दीपावली मनाई जाएगी। भारत को गौरव प्रदान करने के लिए देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी का आभारी होना चाहिए।
प्रमेंद्र कुमार के तेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवाओं नाचते गाते हुए राम के जश्न में भाग लिया। नाचते गाते श्रद्धालुओं को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।