उत्तराखंडगढ़वाल मण्डलहरिद्वार

अयोध्या आएं राम, युग रामराज का शुभारंभ स्वामी आलोक गिरी

श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली श्रीराम शोभायात्रा

हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होते ही रामराज के युग की शुरुआत हो गई। आने वाला समय भारत का है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। समस्त देशवासियों के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन यादगार हो गया है। अब 22 जनवरी को भी देश में दीपावली मनाई जाएगी। भारत को गौरव प्रदान करने के लिए देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी का आभारी होना चाहिए।

गौरतलब है कि जगजीतपुर -जमालपुर रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी आलोक गिरी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवाओं नाचते गाते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। नाचते गाते श्रद्धालुओं को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ और शाम को भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शोभायात्रा में मनकामेश्वर गिरी, कामेश्वर यादव, राहुल शर्मा, प्रदुम्न सिंह, विक्की गैरा, विशाल शर्मा, अंकुर बिष्ट, हरीश चौधरी, निखिल पंत, अखिलेश , ओमप्रकाश मलिक, प्रदीप गुर्जर, शशि भारद्वाज, संजय चौधरी , विजय प्रताप सिंह, शिवम, प्रणव सिंह, सिद्दार्थ भंडारी, एस के शर्मा, केशव, विष्णु, हिमांशु शर्मा, अनुज, नितिन, कान्हा, उदित, विष्णु , कान्हा, आशीष पंत, प्रांजल शर्मा, दिनेश कुमार, अनिल मिश्रा, योगेश उपाध्याय, दीपमाला, निशा सिंह, लक्ष्मी, अंजू शर्मा, उमा रानी, रूचि अग्रवाल, नंदिनी, दिव्यांशी, जय, भवि, उमा धीमान, शिखा धीमान, विनीता, मोहिनी बंसल, प्रिंसी शर्मा, सिंपल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button