उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनमनोरंजनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रामधाम कॉलोनी में गणेश पूजन में शामिल हुए श्रद्धालु

रामधाम कॉलोनी में समाजसेवी लोकेश चौधरी के आवास पर पंडित कमलाकर शास्त्री के संरक्षण में गणेश पूजन एवं आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा के साथ टीम संकल्प के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान ट्रस्ट के सचिव तरुण कुमार शुक्ल, सहसचिव चारू शुक्ला, मंत्री माया शर्मा तथा सदस्य रीनू तोमर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। पंडित कमलाकर शास्त्री और पंडित अंकित द्विवेदी ने विधि-विधान से गणेश पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।

इस अवसर पर लोकेश चौधरी, राम नरेश रजौरिया, मनोज कुमार, पंकज द्विवेदी, कमल कुमार, संगीता चौधरी, सुशीला देवी, अभा सिंह, पूनम देवी, बबीता, विनीता, रिया, खुशी, नंदिनी और माही समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। लोकेश चौधरी एवं पंडित अंकित द्विवेदी ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button