उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शताब्दी के लघु भोजनयान से टमाटर सूप का नमूना जांच के लिए भेजा, यात्रियों को रेलवन एप की दी जानकारी

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। सुबह से शाम सात बजे तक देहरादून पहुंचने वाली ट्रेनों, भोजनयान, लघु भोजनयान और स्टेशन पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने शताब्दी एक्सप्रेस के लघु भोजनयान से टमाटर सूप का नमूना लिया। नमूने को आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इससे पहले पनीर का नमूना भी जांच के लिए भेजा जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवन एप की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि एप के माध्यम से यात्री रेलवे की विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

रेलवे की ओर से 17 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान ट्रेनों और रेलवे परिसरों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्टेशन प्रभारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान का उद्देश्य यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

अभियान में सहायक मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हरि सिंह मीणा, सीआईटी सुहेल खान, ओएसएचआई दौलत सिंह, वाणिज्यिक निरीक्षक एसके अग्रवाल और आरपीएफ थाना प्रभारी पंकज यादव समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button