उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीवीडियोशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा, 76 किलो लड्डू बांटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर में विधिवत पूजा की। इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को 76 किलो लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत हुआ है तथा सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सनातन समाज की आकांक्षा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को आगे बढ़ाने और भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, महंत राज गिरी, मंदिर प्रबंधक महेश दुबे, स्वामी दिव्य आत्मानंद महाराज, विश्वास आनंद महाराज सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button