सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 21 से 30 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी।
रोपवे समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 21 सितंबर से रोपवे का संचालन बंद कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। 30 सितंबर तक यह कार्य पूरा होने के बाद एक अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा।
रोपवे बंद रहने की अवधि में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से पैदल मार्ग के अनुसार यात्रा की तैयारी करने की अपील की गई है।




